मूर्ति अनावरण को लेकर डॉ संजय गिरी ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का भी मिला आशीर्वाद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची/ जमशेदपुर:- जमशेदपुर की सामाजिक संस्था संपूर्ण मानवता कल्याण संघ की टीम अध्यक्ष डॉ संजय गिरी के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री कार्यालय में जाकर बहरागोड़ा वीर शहीद गलवान वीर गणेश हांसदा के मूर्ति अनावरण हेतु निमंत्रण दिया गया। साथ ही जे एम एम के संस्थापक शिबू सोरेन जी से शिष्टाचार मुलाकात किया एवम संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। इस दौरान संस्था के महासचिव अभिषेक गौतम, शहीद गणेश हांसदा के भाई दिनेश हांसदा, सुरेंद्र टुडू, विशाल कुमार उपस्थित थे। ज्ञात हो कि 16 जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आना तय हुआ है। इसमें शहीद गणेश हांसदा के मूर्ति का अनावरण किया जाएगा साथ ही गलवान वीर शहीद गणेश हांसदा स्मारक सेवा समिति के द्वारा बनाए गए पार्क का भी उद्घाटन किया जायेगा। शहीद के जीवनी पर आधारित गलवान वीर फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पूजा का दीपक बना आफत, देखते ही देखते कमरे में लगी आग, TV समेत सामान राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed