कोल्हान विश्वविद्यालय की अधिषद् के लिए वीमेंस कालेज से डा. मनीषा टाईटस निर्विरोध निर्वाचित की गई

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-कोल्हान विश्वविद्यालय की अधिषद् के लिए वीमेंस कालेज से डा. मनीषा टाईटस निर्विरोध निर्वाचित की गई हैं। कॉलेज के रिटर्निंग ऑफिसर डॉक्टर जावेद अहमद ने बताया कि जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के शिक्षक संघ ने सर्वसम्मति से डॉ मनीषा टाइटस को सीनेट की सम्मानित सदस्या के रूप में चुनने का प्रस्ताव पारित किया। इसलिए उन्हें विहित प्रक्रिया के तहत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। आज शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमें डॉ. मनीषा का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ जावेद अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मनीषा एक सुलझी हुई और अनुशासित व्यक्तित्व हैं। हम उम्मीद करते हैं कोल्हान विश्वविद्यालय की सिनेट सदस्या के रूप में वे उल्लेखनीय योगदान करेंगी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ की सचिव डॉ सोनाली सिंह ने किया। इस अवसर पर कालेज परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  युवक हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल चापड़ बरामद

You may have missed