सांसद रत्न मिलने पर माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने किया सम्मानित

Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-अपने ऐतिहासिक कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले सांसदों में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री विद्युत वरण महतो को सांसद रत्न से सम्मानित होने पर पूर्व सैनिकों के साथ-साथ शहर वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर लौटने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के जिला मंत्री दिनेश सिंह एवं प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस सम्मान से पूरे लौह नगरी के साथ-साथ झारखंड प्रदेश का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा हुआ है। सांसद महोदय ने बड़े विनम्रता के साथ हर समस्याओं को राज्य एवं केंद्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं। जिसका परिणाम है कि जन सुविधाओं में निरन्तर बढ़ोतरी हुई है। आज ही के दिन रेलवे स्टेशन पर दोनों तरफ से जाने का रास्ता (गेट) प्रशस्त हुआ यह भी सांसद महोदय का ही दूरदर्शिता का परिणाम है। इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी मौजूद थे एवं बड़े आत्मीयता के साथ पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधियों से मिले। आज झारखंड प्रदेश के सभी जिला सैनिक कल्याण बोर्ड मैं पदाधिकारियों के न होने से पूर्व सैनिकों को हो रही समस्याओं से दोंनों जन प्रतिनिधयों को अवगत कराया गया। जिसपर दोनों जन प्रतिनिधियों ने इस समस्या का शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिए। इस मौके पर मुख्यरूप से डॉक्टर कमल शुक्ला भोला सिंह सतनाम सिंह अशोक श्रीवास्तव मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed