डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी बने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के पूर्वी भारत संयोजक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा: भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान के तहत बड़ा दायित्व सौंपते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का पूर्वी भारत संयोजक नियुक्त किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस नई जिम्मेदारी के तहत डॉ. गोस्वामी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम तथा अंडमान एवं निकोबार में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समन्वय करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक और वैचारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने किया।

भाजपा ने इस वर्ष देशभर के सभी संगठनात्मक प्रदेशों, जिलों और करीब 17,700 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। इन शिविरों के जरिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों तक को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

पार्टी का कहना है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता और व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाने के लिए यह व्यापक प्रशिक्षण अभियान चला रही है। इस महाअभियान से पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और कार्यपद्धति से जुड़ा समग्र प्रशिक्षण मिलेगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed