ओडिसा से लेकर एमपी तक एक के बाद एक भीषण हादसे दर्जनों लोगों की मौत…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- बीते बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की सुबह तक भारत के विभिन्न राज्यों से भीषण सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। इन हादसों में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। जिन राज्यों में ये भीषण सड़क हादसे हुई हैं वे मध्य प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु हैं। आइए एक एक कर के जानते हैं इन हादसों की पूरी कहानी हमारी इस खबर के माध्यम से।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मध्य प्रदेश के धार में 8 की मौत

देर रात मध्य प्रदेश के धार जिले से भीषण हादसे की खबर आई थी। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक शख्स घायल भी हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण बोलेरो गाड़ी का टायर फटना रहा। टायर फटने से गाड़ी किसी भारी वाहन से टकरा गई जिसमें बोलेरो में सवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 10.30 बजे हुआ है।

ओडिशा में 6 की मौत

हादसे की दूसरी घटना ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में हुई है। बुधवार की शाम एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक एक कार में सवार थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वे एक ही परिवार के सदस्य थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तमिलनाडु में 4 की मौत

हादसे की तीसरी बुरी खबर तमिलनाडु से आई है। यहां चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदुरन्थाकम में एक बस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो देने के कारण लॉरी से टकरा जाने से हुआ है।

 

Thanks for your Feedback!

You may have missed