पानी को लेकर न हों परेशान, दिसंबर 2026 तक शुरू होगी आदित्यपुर-1 में पाइपलाइन सप्लाई

Saraikela:आदित्यपुर 1 में दिसंबर 2026 तक पाइप लाइन जलापूर्ति का ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है, आदित्यपुर के जनता हतोत्साहित नहीं हो. यह बातें आदित्यपुर जलापूर्ति योजना के लिए हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर चुके जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश ने कही है. बता दें कि कल आदित्यपुर 2 में सीतारामपुर प्लांट से जलापूर्ति की टेस्टिंग शुरू हुई है. जिसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि आदित्यपुर के सम्मानित नागरिक गण
हमारा प्रयास पूरे आदित्यपुर के लिए है, अब चूकि सीतारामपुर में पहले से वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट था एवं उसके बगल में नया बना है, एवं 30 M L D का प्लान्ट है, इसलिए पहले कम्पलीट हो रहा है. इसलिए आदित्यपुर 2 में पहले टेस्टिंग हो रही है. उन्होंने कहा कि ठीक इसके विपरीत सापड़ा दुगननी में 60 M L D क्षमता का प्लान्ट निर्माणाधीन है, जहां 60 MLD प्लान्ट बन रहा है, वहाँ जंगल था, नये सिरे से सब कुछ बन रहा है, बिजली का 11000 वोल्ट का तार भी 5-6 किलोमीटर से नया ले जाना है इसलिए थोड़ा एक्स्ट्रा समय लग रहा है. जबकि सीतारामपुर में पहले से पुराना प्लान्ट के लिए 11000 वोल्ट का लाइन था. उन्होंने कहा कि सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट भी हर हाल में दिसंबर 26 तक तैयार होकर आदित्यपुर 1 में पानी मिले इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जायेगा.




