एसपी आवास के सामने चली गोली, निजी गार्ड की मौत से मचा हड़कंप; जवान हिरासत में

Advertisements

चतरा : एसपी आवास के सामने निजी सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या से शहर में सनसनी फैल गई। घटना में चतरा जिला पुलिस के एक जवान के शामिल होने की बात सामने आई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी अनिमेष नैथानी ने मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और आरोपी जवान को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, दोनों गार्ड फोर्ड एंडेवर कार में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कार के अंदर ही दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिस जवान ने निजी सुरक्षा गार्ड के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जवान ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल फोर्ड एंडेवर वाहन को जब्त कर लिया है और उसमें से हथियार भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गार्ड चतरा बाइपास सड़क निर्माण करने वाली रामिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक रॉकी यादव की सुरक्षा में तैनात थे, जो किसी काम से एसपी से मिलने पहुंचे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About The Author

You may have missed