दावथ प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मना दीपावली का त्यौहार

0
Advertisements
Advertisements

दावथ/रोहतास (चारो धाम मिश्रा):-दावथ  प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। दिनभर बाजारों में चहल-पहल रही। लोगों ने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को मिठाइयां बांटकर दीवाली की बधाई दी। दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह था। लोगों ने देर रात तक खरीददारी की। लोगों ने अपने घरों व दुकानों के बाहर दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। लड़ियों की टिमटिमाती लाइटें काफी आकर्षक लग रही थी। बच्चों व युवकों ने जमकर आतिशबाजी का मजा लिया। । शाम के समय लोगों ने लक्ष्मी माता , गणेश जी, कुबेर जी का पूजन कर जीवन मंगलमय बनाने की कामना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  BPSC परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ का बड़ा खेल, चप्पल में छिपा डिवाइस और ब्लूटूथ से नकल का खुलासा, अफसर हैरान

Thanks for your Feedback!

You may have missed