सूसनीगाड़िया गोलपहाड़ी में जरूरतमंदों के बीच 100 कंबलों का वितरण

0
Advertisements

जमशेदपुर :- सूसनीगाड़िया गोलपहाड़ी में आज पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन और मुखिया धर्म दास मार्डी की पहल पर जरूरतमंद लोगों के बीच 100 कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब और असहाय परिवारों को राहत पहुंचाना रहा। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस मौके पर श्वेता जैन ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है, वहीं मुखिया धर्म दास मार्डी ने कहा कि पंचायत की ओर से आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  टाटा स्टील के उत्पादन विस्तार को मिलेगी रफ्तार, लिंडे ने दोगुनी की औद्योगिक गैस आपूर्ति क्षमता

Thanks for your Feedback!

You may have missed