देश की आजादी से लेकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर हुई चर्चा

0
Advertisements
Advertisements

देश की आजादी से लेकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने चर्चा की. मौका था वॉरियर्स ऑफ़ कोल्हान और सांस्कृतिक संस्था परिमल के संयुक्त रूप से मनाए गए विश्व महिला दिवस का. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षिका संध्या रानी प्रधान थी. जबकि वक्ताओ में मुख्य रूप से पूर्व कमांडेंट संजीव रमण, महिला नेत्री शारदा देवी, अधिवक्ता ओम प्रकाश, रविंद्र नाथ चौबे, पूर्वी घोष, पल्लवी गुप्ता आदि शामिल रहीं. बता दें कि आज दोनों संस्था के द्वारा संयुक्त रूप से आदित्यपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन कर आदित्यपुर के नव निर्वाचित महिला पार्षदों नीतू शर्मा, मंजू देवी, मोना बेसरा, मालती देवी आदि को सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन पूर्व सैनिक (वायु सेना) शरदेन्दु शेखर ने किया. कार्यक्रम में परिमल सुबोध शरण, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, समरेंद्र नाथ तिवारी, विश्वजीत मजूमदार, सुभाष कुमार, एसके स्वाइ, महेंद्र प्रसाद, मदन सिंह आदि मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में परिमल संस्था के कलाकारों ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को समर्पित गीतों को सुनाकर समां बांधा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  हार के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान, पंजाब किंग्स की तारीफ में कही अहम बात, वजहों पर किया खुलासा

Thanks for your Feedback!

You may have missed