सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा डायल- 112…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पहले पुलिस से संबंधित या अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर जारी किया गया था, लेकिन अब सिर्फ 112 से ही लोगों को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगी. सेंट्रल की ओर से कुछ इसी तरह का नया प्रयास शुरू किया गया है. इसके परिणाम भी सुखद सामने आ रहे हैं. यह जानकारी प्रेसवार्ता में सीसीआर डीएसपी अंजनी तिवारी ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि डायल 112 में फोन करने पर तत्काल पहल करने का काम किया जाता है. यह सेंट्रल के पास सीधे कॉल जाता है, लेकिन इसे तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को रेफर कर दिया जाता है. डायल 112 पर पुलिस-प्रशासन, अग्निशमन, हादसा, आपदा से संबंधित का लाभ उठाया जा सकता है. आम लोगों को जागरुक करने के लिए इस तरह की पहल जमशेदपुर पुलिस की ओर से की गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed