जानकी नवमी पर भक्ति का माहौल, 2500 दीयों से जगमगाया परिसर… सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से गोलमुरी स्थित विद्यापति परिसर में शनिवार को जानकी नवमी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता जानकी की विधि-विधान से पूजा के साथ हुई। इस दौरान पूरे परिसर में 2500 दीप जलाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और भगवती वंदना प्रस्तुत की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी खास प्रस्तुति रही। बच्चों ने रामकथा और जानकी नवमी पर आधारित कार्यक्रम पेश किए, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक मैथिली गीत गाकर माहौल को जीवंत बना दिया। इसके अलावा नृत्य और नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मधुबनी पेंटिंग, कोहबर और अरिपन से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समेत कई विशिष्ट लोगों को भी कार्यक्रम में सम्मान दिया गया।

About The Author

See also  72 सेवानिवृत्त शिक्षक और 75 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, शिक्षा-संस्कार और संगठन मजबूत करने का संदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed