सदर अस्पताल में अव्यवस्था पर फूटा गुस्सा, DC की कार्रवाई… हॉस्पिटल मैनेजर हटाए गए

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चतरा : जिले के उपायुक्त रवि आनंद ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसूति वार्ड और दवा भंडारण समेत कई विभागों का निरीक्षण किया। जांच में अस्पताल परिसर में गंदगी, खराब शौचालय और कई कमरे बंद पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर हॉस्पिटल मैनेजर रवि शंकर को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को साफ-सफाई और व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए, साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों को ड्यूटी रोस्टर के अनुसार काम करने को कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध रहें, ताकि मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े।

मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी लेने के बाद डीसी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई और व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए।

About The Author

See also  चार शहरों में दौड़ेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, हर शहर को मिलेंगी 100; केंद्र से राशि मांगेगी सरकार

Thanks for your Feedback!

You may have missed