पानी की बर्बादी पर सख्ती, डीडीसी का बड़ा आदेश… अब होगी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : भीषण गर्मी के बीच जिले में पेयजल के दुरुपयोग को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जल जीवन मिशन के तहत मिलने वाले पानी का गलत इस्तेमाल करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। खास तौर पर खेतों की सिंचाई या निजी उपयोग के लिए पेयजल का इस्तेमाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस संबंध में सभी जूनियर इंजीनियर और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे ऐसे लोगों की पहचान करें। पहले उन्हें चेतावनी दी जाएगी, लेकिन सुधार नहीं होने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि जरूरतमंद घरों तक सही तरीके से पानी पहुंच सके। साथ ही जल सहियाओं को भी निर्देश दिया गया है कि वे गांवों में निगरानी रखें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिले के खराब पड़े चापाकलों की सूची 7 दिनों के भीतर तैयार कर उनकी मरम्मत तेजी से कराई जाए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पेयजल की बर्बादी न करें और किसी भी शिकायत को झार जल पोर्टल या टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

See also  महिलाओं के इलाज में बड़ी पहल, पहली बार अलग ओपीडी शुरू… हजारों को मिलेगा सीधा लाभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed