उपाधीक्षक ने परिवार नियोजन मेला का किया उद्घाटन

Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास):- अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया । मेले का उद्घाटन अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ ओम प्रकाश द्वारा किया गया । उन्होंने जनता को बताया कि इस पखवाड़े का आयोजन 17 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 2022 तक किया जा रहा है ।जिसमें लोगों की सहभागिता आवश्यक है । इसमें महिला बंध्याकरण, पुरुष बंध्याकरण आदि की सुविधाएं मुफ्त में दी जाएंगी । उन्होंने पुरुष भागीदारी और पुरुष बन्ध्याकरण या बिना चीरा पुरुष नसबंदी को प्रोत्साहन देने के बारे में लोगों को जागरूक किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ माधवी कुमारी ने बताया कि वर्तमान में इस कार्यक्रम में ना केवल जनसंख्या स्थिरीकरण लक्ष्यों को प्राप्त करना है बल्कि कार्यक्रम प्रजनन स्वास्थ्य को भी बढ़ाया गया है । जिसके साथ – साथ मातृ, शिशु एवं बाल मृत्यु दर को भी कम करता है । गर्भनिरोधक के उपायों कॉपर टी , अंतरा, माला – छाया आदि के बारे में विस्तार से चर्चा किया । एसडीएच के स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि सर्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र स्वास्थ्य प्रणाली के अंतर्गत कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर परिवार नियोजन के सेवाएं मुफ्त में प्रदान की जाती है । मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार , डॉ माधुरी कुमारी, बीसीएम पूनम मेहता , डॉ अमित कुमार , जीएनएम रेनू कुमारी, मंजूषा कुमारी,केयर मैनेजर कुश सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी लोग उपस्थित थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed