चर्चाओं में आए कलाबाजारी को लेकर राधा रानी महिला स्वयं सहायता समूह के धनंजय दास एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ उठने लगी आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां (संवाददाता ):-सरायकेला खरसावां जिला की आपूर्ति विभाग मानो भ्रष्टाचारियों के चंगुल में फंसकर रह गया है। जिसे कोई छुड़ाने के लिए राजनीतिक सामाजिक और प्रशासनिक पदाधिकारी आगे नहीं आ रहे हैं ।सभी मौन धारण किए हुए हैं। समाचार पत्रों में छपने के बाद भी प्रशासनिक पदाधिकारी कलाबाजारी माफियाओं को ही मदद पहुंचाने का भरसक प्रयास करते हैं ।कई मामले उजागर हुए गया साव, श्याम लाल अग्रवाल, धनंजय दास, राधा रानी महिला समिति सहित लेकिन किसी पर अभी तक कोई करवाई नहीं किया गया। जिसकी शिकायत अब उच्च पदाधिकारियों से करने की बातें कहीं जा रही है। पदाधिकारी केवल जांच के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और मामला दिनों पर दिन गरीबों का अनाज पदाधिकारियों दलालों और माफियाओं को पेट में जा रहा है ।खुलासे तो होते हैं मगर पदाधिकारी करवाई के नाम पर केवल लोगों को गुमराह कर माफियाओं को ही मदद पहुंचा रहे हैं । वही अब थक हार कर माफिया और आपूर्ति पदाधिकारी पर निगरानी विभाग आय से अधिक संपत्ति की जांच करने की मांग उठने लगी है। राधा रानी महिला स्वयं सहायता समूह के नाम पर लेकर धनंजय दास द्वारा जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाने एवं टाटा कंदरा रोड में किराना की दुकान होने सहित इन दिनों आय से अधिक संपत्ति होने को लेकर चर्चाओं में है ।गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति विभाग काला बाजारीयो भ्रष्टाचारियों के गिरफ्त में फंस कर रह गया है। पूर्व में कई अनाज माफियाओं द्वारा कारोबार किया जा रहा था। जो कई बार हाई कोर्ट से बेल पर से बाहर रहे है। लेकिन कुछ दिनों के लिए वह भूमिगत हो गए और अपने कार्य की रफ्तार को कलाबाजारी का धीमा कर दिया। परंतु अब नए तेवर, रणनीति और सांठ गांठ के तहत नए लोगों के माफियाओं को लेकर बाजार में पुनः सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वही चर्चाओं के अनुसार धनंजय दास प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग उठने लगी है और इसकी शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर शिकायत निगरानी एवं मुख्यमंत्री से करेगा।
ए के मिश्र।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed