झमाझम बारिश में भी नहीं थमा उत्साह, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में फहराया तिरंगा; जल्द जुड़ेंगे 200 नए छात्र

Advertisements

आदित्यपुर : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। अस्पताल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। झमाझम बारिश के बावजूद डॉक्टरों, फैकल्टी और छात्र-छात्राओं का उत्साह बना रहा। सभी ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने पारडीह, बिरसानगर, गोविंदपुर, परसुडीह और आदित्यपुर स्थित विभिन्न संस्थानों में भी झंडोत्तोलन किया। संस्थान की प्रगति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल कॉलेज में 100 छात्र अध्ययनरत हैं। 23 से 28 अगस्त के बीच 200 नए छात्रों का नामांकन पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद आगामी 26 जनवरी का समारोह 300 छात्रों के बड़े समूह के साथ और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में डायरेक्टर विभा सिंह, प्रिंसिपल के. एन. सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक के. के. सिंह और सोसाइटी चेयरमैन मृत्युंजय झा समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

 

About The Author

See also  होटल में कथित देह व्यापार का खुलासा, 3 युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

You may have missed