देर से शादी, मोटापा और डायबिटीज बढ़ा रहे हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी का खतरा

Advertisements

झारखंड : देर से शादी, अधिक उम्र में गर्भधारण, मोटापा और डायबिटीज के कारण हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी का खतरा बढ़ रहा है। झारखंड सरकार और चाइल्ड इन नीड इंस्टिट्यूट (सिनी) की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय परामर्श ‘प्रारंभ’ में बताया गया कि राज्य में 29.2 प्रतिशत महिलाएं कम वजन और 16.9 प्रतिशत अधिक वजन की हैं। विशेषज्ञों ने गर्भधारण से पहले स्वास्थ्य जांच और गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच पर जोर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

एनएफएचएस-6 (2023-24) के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में 28 प्रतिशत महिलाओं की शादी 18 वर्ष की उम्र से पहले हुई, जबकि 11.7 प्रतिशत किशोरियां या तो गर्भवती हैं या मां बन चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 35 वर्ष से अधिक उम्र में गर्भधारण करने पर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और सी-सेक्शन की संभावना बढ़ सकती है। अधिक वजन और मोटापे से जेस्टेशनल डायबिटीज, प्रीक्लेम्पसिया और प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव का खतरा भी बढ़ सकता है।

About The Author

See also  किराये के मकान में फंदे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक, पत्नी से विवाद के बाद तनाव में रहने की बात आई सामने

You may have missed