टाटा मोटर्स कर्मचारियों के बोनस पर आज हो सकता है फैसला, अप्रेंटिस बहाली पर भी नजर

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के सालाना बोनस पर आज फैसला हो सकता है। मैनेजमेंट और वर्कर्स यूनियन के बीच बातचीत का आखिरी दौर होना है, जिसमें बोनस का फॉर्मूला तय होने की उम्मीद जतायी जा रही है। इसके साथ ही अप्रेंटिस की बहाली का रास्ता भी साफ होने की संभावना को लेकर कर्मचारियों और शहर के युवाओं में उत्साह है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूत्रों के अनुसार, आज सुबह 9 बजे के बाद दोनों पक्षों के बीच बैठक का समय तय होगा। पहले दौर में यूनियन और मैनेजमेंट जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद या शाम तक समझौते पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर होने की संभावना है। यूनियन की कोशिश बोनस के साथ कर्मचारियों के हित और नयी बहाली से जुड़े मुद्दों पर भी समाधान निकालने की है। अप्रेंटिस बहाली को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ने की बात कही गयी है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारियों को 12.3% बोनस मिला था। इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 75,223 रुपये और औसतन 50,160 रुपये मिले थे। लगभग 1200 बाइसिक्स कर्मचारियों को 8.33% बोनस दिया गया था, जबकि 225 रिटायर्ड कर्मियों को 15,085 रुपये की सहायता राशि मिली थी। इस बार कर्मचारी बेहतर बोनस और अप्रेंटिस बहाली को लेकर उम्मीद लगाए हुए हैं।

About The Author

You may have missed