दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर समिति गठित, रामाशंकर महतो बने अध्यक्ष

कुजू (रामगढ़) : दिगवार स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री मां दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिवाकर गिरि ने की। इसमें आगामी दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया। रामाशंकर महतो को अध्यक्ष, मनोज गिरि और जगदीश महतो को उपाध्यक्ष, कुलदीप कुशवाहा को सचिव तथा दिवाकर गिरि और बिट्टू कुशवाहा को उपसचिव बनाया गया। सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष तथा राहुल गिरि और संजय गिरि को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

समिति के संरक्षक के रूप में द्वारिका प्रसाद भंडारी, प्रमेश्वर सिंह, गुलाब गिरि, टेकु राम, विजय गिरि और अनुपम गिरि को शामिल किया गया। संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मनोहर कुशवाहा, भगीरथ गिरि, कुलदीप कुशवाहा, शंकर गिरि और प्रमेश्वर महतो को दी गई। सांस्कृतिक मंत्री के रूप में सुनील कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, अनिल कुमार और पन्नालाल गिरि को जिम्मेदारी सौंपी गई। पूजा प्रभारी के रूप में विश्राम गिरि, चंदन कुशवाहा, कैलाश गिरि, भुनेश्वर महतो और धनु महतो का चयन किया गया।
बैठक में पूजा-पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने सभी ग्रामीणों से दुर्गापूजा के सफल, शांतिपूर्ण और भक्तिमय आयोजन में सहयोग करने की अपील की।


