दिनदहाड़े बैंक डकैती, 6 करोड़ से ज्यादा का सोना-कैश लूटकर फरार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया। पांच बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया और करीब 20 मिनट के अंदर सोना और नकदी मिलाकर 6 करोड़ रुपये से अधिक की लूट कर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, दो युवक पहले करंट अकाउंट खोलने के बहाने बैंक में दाखिल हुए। कुछ ही देर बाद उनके तीन अन्य साथी भी अंदर आ गए। इसके बाद सभी ने हथियार निकालकर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद अपराधियों ने कर्मचारियों को एक कोने में कर स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी ले ली और वहां से करीब 4 किलो सोना, जिसकी कीमत 6 से 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है, अपने बैग में भर लिया। साथ ही काउंटर से करीब 5 लाख रुपये नकद भी लूट लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, ताकि तुरंत पीछा न किया जा सके, और आराम से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह शाखा करीब 7–8 महीने पहले ही शुरू हुई थी, ऐसे में इतनी बड़ी सुरक्षा चूक ने बैंक प्रबंधन और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  डिप्टी मेयर और भाई के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग के एसपी अमन कुमार और बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed