कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक की पुत्रवधू ने की खुदकुशी,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ग्रुप के मालिक कमल किशोर की बहू ने आत्महत्या कर ली है. मृतका का नाम दीप्ति चौरसिया है. उनकी उम्र 40 साल बताई जा रही है. दिप्ती का शव चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिवार के सदस्यों की ओर से सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दीप्ति ने किसी भी व्यक्ति पर कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया है. शुरुआती जांच के अनुसार, नोट में मानसिक और भावनात्मक स्थिति से जुड़ी बातें लिखी हुई थीं, हालांकि इसमें किसी तरह की प्रताड़ना, विवाद या विशेष कारणों का जिक्र नहीं था. दिप्ती का शव घर में चुन्नी से लटका हुआ मिला है.दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे अर्पित चौरसिया से हुई थी. दंपति का एक 14 वर्षीय बेटा है. परिवार दिल्ली में लंबे समय से रह रहा है, जबकि दीप्ति के मायके का बैकग्राउंड बिहार से जुड़ा है, जहां उनके पिता एक समय राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं.पुलिस के मुताबिक,अभी तक घरेलू विवाद जैसी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. दीप्ति और उनके पति अर्पित के संबंधों, हाल के दिनों की गतिविधियों, फोन रिकॉर्ड्स और निजी बातचीत से जुड़े डिजिटल डेटा की भी पड़ताल की जाएगी. इसके साथ ही परिवार के दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की परिस्थितियों पर और स्पष्टता आएगी. वहीं, सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी ताकि उसकी हैंडराइटिंग और प्रामाणिकता की पुष्टि की जा सके. यह भी देखा जा रहा है कि दीप्ति पिछले कुछ समय से किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थीं या नहीं.
बताया जा रहा है कि दीप्ति का स्वभाव काफी शांत था. इसलिए उनकी आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed