दिहाड़ी मजदूर की बेटी ज्योति ने तीसरे प्रयास में नीट-2026 किया पास, मेडिकल कॉलेज में दाखिला

पटमदा : एमजीएम थाना क्षेत्र के देवघर निवासी दिहाड़ी मजदूर दंपती लखीन्द्र मुर्मू और सुनीता मुर्मू की इकलौती बेटी ज्योति मुर्मू ने अपने तीसरे प्रयास में नीट-2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसके बाद उनका दाखिला शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में हुआ है। ज्योति के माता-पिता साल भर दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटी की पढ़ाई जारी रखने में सहयोग किया।


परिवार के बेटे रोहित मुर्मू ने भी टाटा स्टील में अप्रेंटिसशिप पूरा करने के बाद कंपनी में काम हासिल किया। बताया गया कि ज्योति देवघर पंचायत और गांव की पहली महिला होंगी, जो चिकित्सक बनेंगी। उनकी सफलता से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।
इसी गांव के विकास सोरेन और पियोमुखी सोरेन की बेटी विशाखा सोरेन ने भी नीट-2026 में सफलता हासिल की है। विशाखा का दाखिला फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका में हुआ है। एक ही गांव की दो बेटियों के मेडिकल कॉलेज में चयन से ग्रामीणों में उत्साह है।


