शेयर में मुनाफे और पेंशन अपडेट का झांसा, साइबर ठगों ने उड़ाए 7.43 लाख

Advertisements

जमशेदपुर : साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग मामलों में शेयर ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा दिलाने और पेंशन कार्ड अपडेट कराने के नाम पर कुल 7.43 लाख रुपये की ठगी कर ली। पहला मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच दिया गया। झांसे में आए पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में किस्तों के जरिए कुल 4 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने मुनाफा और मूल रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने और पैसे मांगे, जिसके बाद उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दूसरा मामला घाटशिला के गोपालपुर का है। यहां एक बुजुर्ग को फोन कर ठगों ने खुद को बैंक या सरकारी अधिकारी बताया और पेंशन कार्ड अपडेट करने के साथ रुकी हुई पेंशन चालू कराने का भरोसा दिया। बातचीत के दौरान आरोपियों ने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी और ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद बुजुर्ग के खाते से 3.43 लाख रुपये निकाल लिए गए।

दोनों पीड़ितों ने जमशेदपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी खंगाल रही है। लोगों से किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करने और सोशल मीडिया पर मिलने वाले आकर्षक शेयर ट्रेडिंग ऑफर से सतर्क रहने की अपील की गई है।

About The Author

You may have missed