नई रेल लाइन पर 15 नवंबर को होगा CRS निरीक्षण, स्पीड ट्रायल की भी तैयारी

Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में नई रेल लाइन शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस), दक्षिण पूर्व सर्किल, कोलकाता 15 नवंबर को राउरकेला-पानपोष स्टेशन के बीच नवनिर्मित बीजी जॉइंट लाइन (बीरमित्रपुर लाइन) का विस्तृत निरीक्षण करेंगे। इस जांच के बाद नई रेल लाइन पर परिचालन शुरू करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रेलवे की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, सीआरएस अपनी तकनीकी टीम के साथ मोटर ट्रॉली और पुश ट्रॉली से रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान ट्रैक की सुरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था और अन्य आधारभूत संरचनाओं की जांच की जाएगी। इसके बाद इंस्पेक्शन स्पेशल ट्रेन के माध्यम से नई लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इस प्रक्रिया में रेल लाइन की तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों को परखा जाएगा।

निरीक्षण और स्पीड ट्रायल को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और सड़क उपयोगकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है। रेलवे के अनुसार, ट्रायल के दौरान नई लाइन पर तेज गति से ट्रेन चलाई जाएगी। ऐसे में लोगों को रेल पटरी के आसपास जाने, अनाधिकृत रूप से ट्रैक पार करने और रेलवे लाइन के आसपास अतिक्रमण करने से बचने की सलाह दी गई है।

About The Author

You may have missed