मुठभेड़ में अपराधी के पैर में लगी गोली, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Advertisements

Advertisements

Advertisements

हजारीबाग : केरेडारी थाना क्षेत्र में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी इलाके में लेवी वसूलने के इरादे से पहुंचे थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
Advertisements

मुठभेड़ के दौरान घायल अपराधी को इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी अपनी पहचान बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे। मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


