टिनप्लेट फायरिंग और रंगदारी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक व्यवसायी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर फायरिंग करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, मनदीप सिंह और रोमी सिंह उर्फ सरदार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार 18 जुलाई की शाम करीब छह बजे टिनप्लेट सब्जी मार्केट में व्यवसायी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की। पहले करण सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर हथियार और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपी रोमी सिंह उर्फ सरदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित 15 से अधिक आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। मनदीप सिंह के खिलाफ भी पहले से कई मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

See also  प्रसव पीड़ा में करीब 1 किलोमीटर पैदल चली गर्भवती, दलदली सड़क पर नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस

 

About The Author

You may have missed