21 साल तक ‘सुल्तान’ बनकर छिपा रहा बदमाश… यक्ष ऐप ने खोला राज, गिरफ्तार

0
Advertisements

मुरादाबाद : पुलिस ने 21 साल से फरार चल रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर नरेश को गिरफ्तार कर लिया है, जो अपनी पहचान बदलकर संभल में ‘सुल्तान’ नाम से रह रहा था। आरोपी ने मुस्लिम पहचान अपनाकर वहीं रहना शुरू कर दिया था और लंबे समय तक पुलिस को चकमा देता रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान ‘यक्ष ऐप’ के जरिए हुई। दरअसल, पुराने फोटो को ऐप में अपलोड किया गया था, वहीं दूसरी तरफ संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर भी सिस्टम में डाली गई। फेशियल रिकग्निशन के जरिए दोनों का मिलान हुआ और पता चला कि ‘सुल्तान’ ही असल में फरार अपराधी नरेश है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि लूट और डकैती समेत कई मामलों में नाम आने के बाद वह वर्षों पहले फरार हो गया था और मजदूरी करते हुए नई पहचान के साथ रह रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और उसके पुराने मामलों की जांच जारी है।

About The Author

See also  17.274 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार भी जब्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed