कांशीराम जयंती को कांग्रेस मनाएगी ‘सामाजिक परिवर्तन दिवस’, कार्यक्रम में राहुल गांधी होंगे मुख्य वक्ता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : बहुजन आंदोलन के संस्थापक कांशीराम की जयंती को कांग्रेस इस वर्ष ‘सामाजिक परिवर्तन दिवस’ के रूप में मनाने जा रही है। 13 मार्च से इसकी शुरुआत होगी और पूरे प्रदेश में करीब एक सप्ताह तक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का उद्घाटन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में होने वाले कार्यक्रम से होगा, जिसमें लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम में दलित और पिछड़े समाज के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस का यह कदम उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोटरों को फिर से अपनी ओर आकर्षित करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी का मानना है कि कांशीराम का नारा “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति का महत्वपूर्ण आधार है। राहुल गांधी भी हाल के समय में लगातार जातिगत जनगणना की मांग उठा रहे हैं और इसे सामाजिक प्रतिनिधित्व से जोड़कर पेश कर रहे हैं, जिससे दलित और पिछड़े वर्गों का समर्थन हासिल करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed