हॉर्मुज पर टकराव से बवाल, जहाजों की आवाजाही रोकी गई… बढ़ा वैश्विक तेल संकट

0
Advertisements

मिडिल ईस्ट : अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव और बढ़ गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका और इजरायल समर्थक देशों के बंदरगाहों से जुड़े जहाजों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके चलते अलग-अलग देशों के कम से कम तीन कंटेनर जहाजों को वापस लौटना पड़ा।इस टकराव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं, क्योंकि यह जलमार्ग दुनिया के बड़े हिस्से में तेल सप्लाई का मुख्य रास्ता है। ईरान ने साफ किया है कि इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ रहा है और तेल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है।उधर, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ओर से इस संकट को खत्म करने के लिए कोशिशें जारी हैं। वहीं क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां और हमले लगातार जारी हैं, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण बने हुए हैं और पूरी दुनिया की नजर इस टकराव पर टिकी हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  बस स्टैंड में बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

Thanks for your Feedback!

You may have missed