सादे समारोह में मनाया गया कॉमरेड कमल सोरेन की पूण्यतिथि

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला। आईसीसी वर्कर्स यूनियन मऊभंडार के पूर्व उपाध्यक्ष सह धालभूम कॉन्टैक्टर वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव कामरेड कमल सोरेन के 19 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मऊभंडार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा कमल बाबू आईसीसी कर्मचारियों के विशेष कर ठेका कर्मचारियों के लिए अपने जीवन के स्वर्णिम समय न्योछावर कर दिए थे । न्यूनतम मजदूरी भविष्य निधि, साप्ताहिक छुट्टी, कर्मचारियों के सुख सुविधा के लिए आंदोलन करने का पश्चात दिलवाने का काम किए थे । मजदूर के सेवा के लिए उनका जीवन एक संघर्षपूर्ण रहा था । आज भी ताम्र नगरी में कमल सोरेन को एक लड़ाकू मजदूर नेता के रूप पर जानते हैं। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भगवान से आत्मा शांति की प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में कामरेड कमल बाबू के पुत्री मुखिया कल्पना सोरेन, मुखिया पार्वती मुर्मू, मुखिया हीरालाल सोरेन ,प्रताप दास ,कमल दास, मानिक मुर्मू, कंचन करवा, मुन्नी दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  शराब लदे वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, NH-39 पर मचा हड़कंप… जांच में जुटी पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed