शादी की नीयत से भगाई गई युवती सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : बोकारो पुलिस ने शादी की नीयत से भगाई गई 19 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जरीडीह थाना क्षेत्र से युवती के लापता होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को युवती के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में जरीडीह थाना कांड संख्या 67/2026 के तहत अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।

इस अभियान का नेतृत्व जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो ने किया। छापेमारी टीम में संजीव कुमार, दशरथ कुमार दास, लीला कुमारी, मोनिका अंसारी और एसआईटी के जवान शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed