बेरमो में भटकती मिली वृद्ध महिला, पहचान के लिए पुलिस ने लोगों से की अपील

0
Advertisements

बोकारो : बेरमो थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला भटकती हुई मिली है, जो अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही हैं। जानकारी के अनुसार महिला 17 मई 2026 से इलाके में इधर-उधर भटकती नजर आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें अपने संरक्षण में लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस द्वारा महिला की पहचान कराने और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त वृद्ध महिला को पहचानता हो या उनके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो तुरंत बेरमो थाना से संपर्क करें।

पुलिस ने सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9431706438 और 9241829299 जारी किए हैं। प्रशासन ने लोगों से मानवता के आधार पर सहयोग करने और सूचना साझा करने की अपील की है, ताकि महिला को जल्द से जल्द उनके परिजनों से मिलाया जा सके।

About The Author

See also  निर्माण स्थलों पर पुलिस का सुरक्षा ऑडिट, सीसीटीवी से लेकर मजदूरों की सुरक्षा तक की जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed