कोल्टन खदान ढहने से कम से कम 200 लोगों की मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कांगो:पूर्वी कांगो के उत्तरी किवू प्रांत में बहुत बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां रुबाया कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन क्षेत्र में भूस्खलन से कई खदानें ढह गईं, जिसमें कम से कम 200 लोग मारे गए। मरने वालों की संख्या अभी और अधिक बढ़ने की आशंका है।

एम23 विद्रोही समूह द्वारा नियुक्त गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा कंबेरे मुयिसा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि घटना बुधवार (28 जनवरी) को भारी बारिश के कारण हुई। मुयिसा ने कहा, “फिलहाल 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कुछ अभी भी कीचड़ में फंसे हैं और निकाले नहीं जा सके।” पीड़ितों में खनन मजदूर,  बच्चे और बाजार में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। कुछ लोगों को समय पर बचाया गया, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं.मुयिसा ने बताया कि उत्तरी किवू की विद्रोही इकाई द्वारा नियुक्त गवर्नर ने अस्थायी रूप से उस स्थान पर छोटे पैमाने के खनन कार्य पर रोक लगा दी और खदान के पास आश्रय बनाने वाले निवासियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। बता दें कि रुबाया पूर्वी कांगो के मध्य में स्थित है जो मध्य अफ्रीकी राष्ट्र का खनिज-समृद्ध हिस्सा है और दशकों से सरकारी बलों तथा रवांडा समर्थित एम23 सहित विभिन्न सशस्त्र समूहों की हिंसा से त्रस्त है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  रेत लदे वाहनों से कांप रहा पीपा पुल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Thanks for your Feedback!

You may have missed