Advertisements
Advertisements
Advertisements

पलामू:-झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पंडवा प्रखंड के कजरी रेलवे स्टेशन के समीप यात्री बस और ट्रक में बुधवार सुबह 9 बजे टक्कर हो गई ।इसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर से औरंगाबाद जा रही जय मां बस कजरी स्टैंड के पास यात्रियों को उतार रही थी। इसी बीच में मेदिनीनगर की तरफ से आ रहा ट्रक ने पीछे से बस में धक्का मार दिया । इससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल यात्रियों को तत्काल मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है ।घटना की सूचना मिलते ही पंडवा थाना पुलिस स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  व्रत रखकर आधे घंटे में घर लौटने को कहा था निखार, मां फलाहार लेकर करती रह गई इंतजार