भू-माफिया, नशा तस्करी और लापता बच्चों पर सख्त एक्शन, हेमंत सोरेन ने तैयार किया 3-स्तरीय प्लान

0
Advertisements

रांची : झारखंड में बढ़ते भू-माफिया नेटवर्क, नशा तस्करी और लापता हो रहे बच्चों की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इन तीन गंभीर मुद्दों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तीन-स्तरीय एक्शन प्लान तैयार किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-माफिया के खिलाफ बिना किसी संरक्षण के कड़ी कार्रवाई की जाए और जमीन से जुड़े अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही नशे के कारोबार की पूरी सप्लाई चेन को खत्म करने और उन स्थानों की पहचान करने के आदेश दिए गए हैं, जहां अवैध खरीद-फरोख्त होती है।

इसके अलावा लापता बच्चों के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि राज्य में भयमुक्त वातावरण बनाया जा सके।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा पर पुलिस हाई अलर्ट, शहर में तैनात होंगे करीब 2000 अतिरिक्त जवान

Thanks for your Feedback!

You may have missed