हिमांशु सिंह हत्याकांड पर शहर बंद, बाजार और पेट्रोल पंप बंद होने से जनजीवन प्रभावित
Advertisements

जमशेदपुर : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में बुलाए गए बंद का व्यापक असर शुक्रवार को शहर में देखने को मिला। बंद के समर्थन में कई प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे, जबकि अधिकांश पेट्रोल पंपों ने भी संचालन नहीं किया। मिनी बसों का परिचालन प्रभावित होने से आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Advertisements

प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। बंद के दौरान स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर शहर में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


