दिल्ली में निवेश का महामंथन, झारखंड की पहली AI और टेक्सटाइल पॉलिसी पर बड़ा फैसला



रांची : झारखंड सरकार 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड विजन-2050, निवेश, डिजिटल गवर्नेंस और औद्योगिक विकास को लेकर व्यापक चर्चा होगी। इस दौरान राज्य की पहली ड्राफ्ट AI पॉलिसी, टेक्सटाइल पॉलिसी, निवेश प्रोत्साहन नीति, पर्यटन नीति, PPP नीति समेत कई महत्वपूर्ण नीतियों को सुझावों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।


कार्यक्रम में देश-विदेश के निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और नीति विशेषज्ञ शामिल होंगे। बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकें, कई एमओयू पर हस्ताक्षर और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए डिजिटल पोर्टल भी लॉन्च किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य झारखंड को सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।


