मुख्यपार्षद एव वार्ड पार्षद ने इओ अमित कुमार का स्वागत किया

Advertisements

नोखा /रोहतास (संवाददाता ):-कार्यपालक अधिकारी बसंत कुमार के ट्रांसफर होने के बाद इओ अमित कुमार योगदान देने नोखा नगर पर्षद कार्यालय गुरुवार को पहुंचे ।जहां पर मुख्य पार्षद पम्मी वर्मा ,उप मुख्यपार्षद राजेन्द्र सिंह सहित वार्ड पार्षदों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वार्ड पार्षदों ने नोखा में विकास की रफ्तार तेज होगी। योगदान देने के बाद इओ अमित कुमार ने कहा कि विकास कार्य को लेकर के वह काफी गंभीर हैं। विवाद रहित नगर परिषद में विकास कार्य किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा कहा गया कि नगर के विकास की रुकी हुई गति को रफ्तार देना मेरा पहला प्राथमिकता होगा और इस नगर को स्वच्छता के मामले में नंबर दो का ताज को एक नंबर में बदलने की कोशिश होगी ।इस मौके पर मौजूद जदयू नेता विजय सेठ ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी का स्वगत किया। मौके पर नगर उपसभापति राजेंद्र सिंह ,वार्ड पार्षद प्रातिनिधि अवधेश चौधरी, गुलाम मोहम्मद, मनोज कुमार गुप्ता, ताराचंद पटेल, कलेक्टर प्रसाद ऑफिस के नाजिर सह टैक्स दरोगा सतनारायण प्रसाद, लिपिक संजय चौधरी जेई अंकुर गगन, रितेश कुमार , ऋतुराज, दीपक कुमार ,रवीना कुमारी (कार्यपालक सहायक), विकास मित्र मुकेश कुमार ,विकास मित्र अजय कुमार, सफाई जमीदार सच्चिदानंद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed