आरक्षण को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव, 15% अतिरिक्त कोटे की मांग से सियासी हलचल तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन’ में लोकसभा और विधानसभा में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की मांग उठाई। उन्होंने अति पिछड़ी जातियों के लिए मौजूदा आरक्षण के अलावा 15 प्रतिशत अतिरिक्त कोटा देने की बात कही, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को न्याय मिल सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उन्होंने सरकारी नौकरियों में दलित और पिछड़ों को पदोन्नति में आरक्षण देने की भी वकालत की और उच्च शिक्षा संस्थानों में पिछड़ों की कम भागीदारी पर सवाल उठाए। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सत्ताधारी और विपक्षी दल समाज को जातियों में बांटकर राजनीति करते हैं और दलित, ओबीसी व मुस्लिम समुदाय से एकजुट होने की अपील की।

चंद्रशेखर आजाद ने 2027 के चुनाव को भविष्य का चुनाव बताते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर एकता का संदेश फैलाने को कहा। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुजन समाज के वोट तो लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें नेतृत्व में पर्याप्त हिस्सेदारी नहीं दी जाती.

About The Author

See also  SIR की सफलता पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, Gen Z वोटर्स से करेंगे संवाद; 400 से ज्यादा संस्थानों के छात्र होंगे शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed