चाकुलिया: गौ पालन की मिसाल बने हैं बागडीहा के ग्राम प्रधान झंटु हांसदा

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बागडीहा गांव के ग्राम प्रधान झंटु हांसदा गौपालन की मिसाल बने हैं। सुदूर गांव में रहते हुए भी दूध बेच कर आय प्राप्त कर रहे हैं। ऐसा कर उन्होंने साबित किया है कि गौपालन कर भी आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना जा सकता है।झंटु हांसदा ने अच्छी नस्ल के पांच गायें रखी हैं। फिलहाल इनमें से तीन गायें दूध देती हैं।‌ रोजाना लगभग 30 लीटर दूध प्राप्त होता है। सुबह और शाम वे हेवी ड्यूटी बाइक से दूध को ले जाकर बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया गांव में बेचते हैं। दूध बेचने से प्राप्त आमदनी से वे गायों का बेहतर तरीका से पालन पोषण करते हैं। गायों को बेहतर आहार देते हैं। गायों पर खर्च करने के बावजूद भी उन्हें रोजाना 500 रूपये की बचत होती है। ग्राम प्रधान ने कहा कि वे पिछले 10 साल से गौपालन कर रहे हैं। इससे उन्हें आमदनी भी हो जाती है और खेत में डालने के लिए पर्याप्त मात्रा में गोबर भी उपलब्ध हो जाता है। परिवार के सदस्यों को दूध भी उपलब्ध हो जाता है। ग्राम प्रधान एक किसान हैं और खेती भी करते हैं। उन्होंने कहा कि गौपालन किया जाए तो किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। किसान आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  हजारीबाग की रैंकिंग गिरने से DC नाराज, स्कूल पहुंचकर दिए सख्त निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed