चाकुलिया: गोटाशिला पहाड़ पर शिकार के लिए पहुंचा शिकारियों का दल: शिकार रोकने के लिए वन विभाग की टीम तत्पर

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया:चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के गोटाशिला पहाड़ पर शिकार करने के लिए पंचायत के गांव के ग्रामीण और पश्चिम बंगाल के शिकारियों एक दल परंपरागत हथियारों के साथ पहुंचा है। वन विभाग की टीम इस दल पर नजर बनाए हुए हैं। ताकि किसी जंगली जानवर का शिकार नहीं हो सके।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शिकारियों का दल पहाड़ के नीचे एकत्रित हुआ और फिर पहाड़ के जंगलों में शिकार खेलने के लिए अलग अलग दल में बंट करप्रवेश कर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों गोटाशिला पहाड़ के जंगलों में मोर और जंगली सूअर की संख्या काफी बढ़ गयी है। गोटाशिला पहाड़ के जंगल में शिकार खेलने पहुंचे शिकारियों के दल की सूचना वन विभाग को है। इस संबंध में चाकुलिया के प्रभारी वंचित पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि जंगल में शिकार खेलने पहुंचे दल की सूचना विभाग को है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की एक टीम क्षेत्र में है और शिकार खेलने पहुंचे दल पर लगातार नजर रखे हुए है। ताकि शिकारी किसी भी जंगली जानवर का शिकार ना कर सकें। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने कुछ शिकारियों को जंगल में प्रवेश करने से भी रोक दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

See also  खेतों में बहाया पसीना,सब्जियों की खेती से बदली किस्मत : फिलोमिना टोप्पो

Thanks for your Feedback!

You may have missed