एक करोड़ रुपये रिश्वत मामले में CGST अधीक्षक और सलाहकार गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक करोड़ रुपये की रिश्वत से जुड़े मामले में केंद्रीय माल एवं सेवा कर (CGST) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त कार्यालय के एक अधीक्षक तथा एक CGST सलाहकार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार न्यू पनवेल स्थित एक निजी रियल एस्टेट कंपनी के परियोजना प्रमुख की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कंपनी न्यू पनवेल के सेक्टर 17 में दो इमारतों के पुनर्विकास का काम कर रही थी, जिसमें CGST और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, रायगढ़ आयुक्तालय के स्वामित्व वाले 24 फ्लैट शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अधीक्षक पंकज कुमार ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने और पुनर्विकास के लिए फ्लैट सौंपने के एवज में एक करोड़ रुपये की मांग की थी। एजेंसी ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को सक्षम अदालत के सामने पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

सीबीआई दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

 

About The Author

See also  आदित्यपुर में 11 केवी लाइन पर गिरी लोहे की चादर से हुआ ब्लास्ट, बिजली गुल होने के पीछे कथित स्क्रैप चोरी का मामला आया सामने

You may have missed