धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की वन मंजूरी पर 27 नवंबर को फैसला करेगी केंद्रीय समिति

Advertisements

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर वन मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। केंद्रीय वन सलाहकार समिति (एफएसी) की 27 नवंबर को होने वाली नौवीं बैठक में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। समिति की मंजूरी मिलने पर एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता आगे बढ़ सकेगा। हालांकि, अभी इसे अंतिम वन मंजूरी नहीं मिली है। इससे पहले रांची स्थित केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय ने परियोजना के लिए 99.256 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित करने की सशर्त अनुशंसा की थी। पांच नवंबर को अधिकारियों की टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालय को भेजी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल पर 22 नवंबर तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रस्ताव मुख्यालय में लंबित था। परियोजना के दायरे में कुल 79,332 पेड़ और बांस के झुरमुट आ रहे हैं। इनमें 74,794 पेड़ और 4,538 बांस के क्लंप शामिल हैं। पर्यावरणीय नुकसान की भरपाई के लिए कम से कम चार हजार स्वस्थ पेड़ों का प्रतिरोपण और तीन हजार साल के प्राकृतिक पौधों का रोपण करना होगा। इसके अलावा हाथी गलियारों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंधन योजना भी तैयार करनी होगी।

धालभूमगढ़ में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय बने पुराने रनवे को विकसित कर एयरपोर्ट बनाने की योजना है। यह स्थान जमशेदपुर से करीब 55 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट शुरू होने से जमशेदपुर के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों को भी हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिल सकेगा। अब परियोजना को लेकर 27 नवंबर को होने वाली केंद्रीय समिति की बैठक के फैसले पर नजर है।

About The Author

You may have missed