ललितेंद्र कुमार बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई का सम्मेलन सह चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इसमें ललितेंद्र कुमार को जिला अध्यक्ष, अनिल कुमार दुबे को जिला मंत्री और प्रशांत कुमार को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। संजय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, वरुण कुमार ओझा को वरीय उपाध्यक्ष, गंगा कुमार राय को जिला कार्यालय मंत्री और सचिन शर्मा को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, अरुण प्रसाद, रामनाथ यादव, सूरज कुमार महतो और दामिनी सोनाली समेत अन्य सदस्यों को उपाध्यक्ष बनाया गया। आर्यन कुमार सिन्हा सहायक जिला मंत्री चुने गए।


संयुक्त मंत्री के पद पर विकास कुमार गुप्ता, दुर्गा चरण कुंडू, परी सिंह, प्रदीप कुमार सिंह और नीतू उपाध्याय समेत 22 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। जय शंकर दुबे को संघ अध्यक्ष और मनोज कुमार महतो को संघ मंत्री चुना गया। जिला महिला संयोजिका का दायित्व मंजरी मेहदी और उप संयोजिका की जिम्मेदारी खुशबू कुमारी को सौंपी गई।
सम्मेलन में 11 सदस्यीय महिला उप समिति का भी गठन किया गया। इसके अलावा नवगठित जिला महासंघ कमेटी के मार्गदर्शन के लिए संरक्षक मंडली बनाई गई, जिसमें शंकर पाल को मुख्य संरक्षक बनाया गया।


