पंडित जगनारायण दुबे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोआथ का 97 वा स्थापना दिवस मना।

0
Advertisements
Advertisements

दावथ (रोहतास) : पंडित जगनारायण दुबे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोआथ का विद्यालय का 97वां स्थापना दिवस बुधवार को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री अजय पाठक भूमि दाता, विशिष्ट अतिथि,श्री देवव्रत दुबे व्याख्याता चंडीगढ़ विश्वविद्यालय बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ रोहतास के जिला सचिव सतीश कुमार पांडेय,शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जग नारायण दुबे के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ शुरू हुआ। इसके बाद छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। आए अतिथियों को विद्यालय के शिक्षकों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में अजय पाठक ने कहा कि 4 जनवरी 1927 को इस विद्यालय की स्थापना योगिनी निवासी पंडित जगनारायण दुबे ने 10 एकड़ भूमि दान करके शुरू की थी। इस विद्यालय से कई छात्र भारत और विश्व के ऊंचे पदों पर पदस्थापित हैं। वही विज्ञान प्रदर्शनी 2022 में जिला में आए सफल छात्र एवं छात्राओं पूजा कुमारी ,विष्णु प्रिया ,सूफी, निशानदनी, आकाश, अंश पांडेय को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजू रंजन चतुर्वेदी, शिक्षक राजेश रंजन चौधरी, प्रसून चौधरी, संतोष रंजन लालजी पासवान, संजय कुमार ,अरुण कुमार मिश्रा, सरोज दुबे मकसूद आलम, सलीम आलम, डॉ आनंद,कुमार ,कृष्णा जी पाल, गणेश महतो, अनीश कुमार शर्मा, अजीत कुमार ,निर्भय राय, सुभाष कुमार, अनीश कुमार शर्मा, संजय ओझा,,सरोज कुमार, दिनेश सिंह, उमेश पांडेय,रामाकांत सिंह शिक्षिका गीता कुमारी ,आभा सिन्हा, वरुणा कुमारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक संतोष रंजन ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!