वृक्षारोपण कर मनाया गुरु पूर्णिमा,गुरुओ को अंगवस्त्र से किया सम्मानित

Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):-नगर परिषद बिक्रमगंज के वार्ड संख्या छह धनगाई गांव में गुरुओं को अंग वस्त्र एवं पुष्प माला से सम्मानित कर गुरु पूर्णिमा मनाया गया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा पूर्व शिक्षक स्वर्गीय सुमंत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं स्थानीय सामुदायिक भवन पर वृक्षारोपण किया गया मौके पर उपस्थित रिंकू कुशवाहा ने गुरु की महिमा में कहा कि गुरु वह है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं गुरु वह हैं जो अपने सुख सुविधाओं को त्याग कर सामान्य जीवन व्यतीत करते हुए अपने शिष्य को एक बाप से भी बढ़कर आगे बढ़ाते हैं विनोद भारती ने गुरु को भगवान से बढ़कर बताते हुए ग्रामीण शिक्षकों को प्रारंभिक शिक्षा में क्रांति लाने के लिए आभार प्रकट किया मौके पर शिक्षक बलिराम सिंह ,कामेश्वर सिंह, हरिचरण सिंह,, सुदामा सिंह ,अशोक सिंह, अरविंद कुमार सिंह ,मुद्रिका सिंह ,शशि भूषण ,अर्जुन कुमार ,लालटेस्वर सिंह तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  40 दिन के मासूम को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचने की साजिश का खुलासा, सगे मामा समेत तीन गिरफ्तार

You may have missed