सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में लिया गया फैसला

Advertisements

जमशेदपुर : केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इस वर्ष होनेवाली 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. मंगलवार की शाम इस परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया. बैठक में गहनता पूर्वक चर्चा करते और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. कोरोना के बीच बच्चों पर तनाव डालना ठीक नहीं है. मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए छात्रों पर परीक्षा का दबाव नहीं डाला जा सकता है. अत: तुरंत प्रभाव से परीक्षा रद्द करने की बात उन्होंने कही. साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पूर्व आंकलन अंकों के आधार पर उत्तीर्ण किया जाये. बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, सीबीएसई के चैयरमें व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  पहली बार झारखंड पहुंचे WWE रेसलर द ग्रेट खली, बोले- यहां का मौसम और लोग बेहद अच्छे

You may have missed