पहली बार झारखंड पहुंचे WWE रेसलर द ग्रेट खली, बोले- यहां का मौसम और लोग बेहद अच्छे

Advertisements

रांची : WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली शुक्रवार को पहली बार झारखंड पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह बोकारो में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. खली ने झारखंड के मौसम को सुहावना बताते हुए यहां के लोगों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यहां के लोग काफी मिलनसार और अच्छे हैं. उनके आगमन की खबर से रेसलिंग प्रशंसकों में उत्सुकता देखी गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है और उनका जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था. WWE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उनकी लंबाई 7 फीट 1 इंच है. उन्होंने वर्ष 2006 में WWE में पदार्पण किया था. वर्ष 2007 में 20 जुलाई को स्मैकडाउन के 20-मैन बैटल रॉयल मुकाबले में जीत दर्ज कर वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे. इस उपलब्धि के साथ वह WWE में यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने. उन्होंने द अंडरटेकर, जॉन सीना, बतिस्ता और केन जैसे चर्चित रेसलर्स के साथ मुकाबले किए.

रेसलिंग में योगदान के लिए वर्ष 2021 में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. इसके अलावा वह ‘द लॉन्गेस्ट यार्ड’, ‘गेट स्मार्ट’ और ‘मैकग्रूबर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. भारत लौटने के बाद उन्होंने नई पीढ़ी के रेसलर्स को प्रशिक्षण देने की दिशा में भी काम किया है.

About The Author

You may have missed