सड़क से 15 फीट नीचे तालाब किनारे पलटी मिली कार, सवार लोगों का पता नहीं

Advertisements

गालूडीह : गालूडीह-नरसिंहपुर स्टेट हाइवे पर गुडरुबासा स्थित जोजोघाट के पास शनिवार सुबह सड़क से करीब 15 फीट नीचे तालाब के किनारे एक काले रंग की कार पलटी हुई मिली। घटनास्थल पर कार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वाहन में कितने लोग सवार थे और हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पायी है। ग्रामीणों का अनुमान है कि दुर्घटना शुक्रवार रात या शनिवार सुबह हुई होगी।
बताया जा रहा है कि कार गालूडीह से केशरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान घुमावदार सड़क पर वाहन अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त कार देख इसकी सूचना गालूडीह पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकलवाकर थाने ले गयी।
कार की नंबर प्लेट पर हरियाणा का पंजीकरण नंबर एचआर 36 एच 6669 दर्ज है। पुलिस वाहन के वास्तविक मालिक और दुर्घटना के समय उसमें सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों और कार में मौजूद लोगों के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सेवा संकल्प अभियान के तहत सरायकेला टाउन हॉल में बिकसित भारत संकल्प सभा आयोजित

You may have missed